ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मीडियम क्वालिटी के चने की आवक बढ़ने से भाव घटे उड़द दाल में तेजी

इंदौर। पिछले दो दिन से मौसम खुला होने से सोमवार को छावनी अनाज मंडी में चने की आवक अच्छी रही। हालांकि, ज्यादातर चना मीडियम और हल्की क्वालिटी का आया है। इसके चलते सोमवार को चने की कीमतों में आंशिक गिरावट भी रही। चना कांटा 50 रुपये घटकर नीचे में 5325 रुपये तथा ऊपर में 5350 रुपये प्रति क्विंटल रह गया, जबकि व्यापारिक धारणा ज्यादा मंदी की नहीं है।

दरअसल, नाफेड टेंडर में कारोबारियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। नाफेड में भी चना टेंडर एक योग्य भाव पर पास करने से सेंटीमेंट मजबूत है। मंडियों में अच्छी क्वालिटी का चना कम और डंक वाला माल अधिक आने से अधिकतर कारोबारी नाफेड टेंडर से चना खरीदी कर रहे। चने की सबसे अधिक डिमांड सितंबर से शुरू होकर नवंबर तक रहती है। आने वाले समय में इसकी मांग बढ़ने की उम्मीद है।

नाफेड द्वारा अब तक 2022 स्टाक में से 2.09 लाख टन चना बिक्री होने का अनुमान है। नाफेड के चने में कारोबारियों की आगे मांग भरपूर रहने की संभावना है। अगले चार महीने चूंकि त्योहारी सीजन के है। ऐसे में लगभग 20-25 लाख टन चना की मांग रहने का अनुमान है। मांग की पूर्ति नाफेड को ही करनी होगी। यानी इस मांग की पूर्ति के लिए प्रति माह कम से कम छह से 6.5 लाख टन चना लगेगा। चना का फंडामेंटल धीरे-धीरे मजबूती की तरफ बनता नजर आ रहा है।

उड़द दाल और उड़द मोगर में सीमित रूप से मांग का दबाव बढ़ने और आवक कम होने के कारण भाव में तेजी रही। उड़द दाल करीब 50 और उड़द मोगर में 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई। तुअर, मसूर, मूंग में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। छावनी मंडी में काबुली चने की आवक 350 बोरी की रही। मंडी में काबुली चना 10300 लेकर 14200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। कंटेनर में डालर चना 40/42 14900, 42/44 14700, 44/46 14500, 58/60 12600, 60/62 12500, 62/64 12400 रुपये क्विंटल के भाव बोले गए।

दलहन के दाम – चना कांटा 5325-5350, विशाल 5100-5225, मसूर 5700-5725, तुअर महाराष्ट्र सफेद 10100-10300, कर्नाटक तुअर 10300-10500, निमाड़ी तुअर 8700-9900, मूंग नया 7700-7800, बोल्ड मूंग 8000-8200, एवरेज 6800-7200, उड़द बेस्ट 7400-8500, मीडियम 5500-7000, गर्मी की उड़द 7600-8000, मीडियम 4500-5500, हल्की 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 6700-6800, मीडियम 6900-7000, बेस्ट 7100-7200, मसूर दाल 7000-7100, बेस्ट 7200-7300, मूंग दाल 9400-9500, बेस्ट 9600-9700, मूंग मोगर 9800-9900, बेस्ट 10100-10100, तुअर दाल 11600-11800, मीडियम 12500-12600, बेस्ट 12900-13000, ए. बेस्ट 13900-14100, व्हाइटरोज तुअर दाल 14400, उड़द दाल 9650-9750, बेस्ट 9850-9950, उड़द मोगर 10500-10600, बेस्ट 10700-10800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

चावल के दाम – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-125500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4000-4500, परमल 2800-3000, हंसा सेला 2900-3100, हंसा सफेद 2500-2700, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल के भाव बताए गए।

Related Articles

Back to top button