ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नाबालिग लड़का-लड़की का नदी किनारे एक साथ फांसी पर लटकता मिला शव

शहडोल। शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत अमहा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग लड़का-लड़की के शव कुनुक नदी के किनारे पेड़ पर एक साथ फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

लड़का-लड़की साथ में निकले थे

जैतपुर पुलिस के अनुसार अमहा गांव के समीप कुनुक नदी के किनारे पेड़ पर दोनों के शव मिले हैं। दोनों नाबालिगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है लेकिन दोनों के शव को सोमवार शाम तक फांसी के फंदे से उतारा नहीं गया है। पुलिस के अधिकारियों ने शहडोल से एफएसएल की टीम समेत अन्य अधिकारियों को मौके के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की दोनों साथ में निकले थे। लड़की पढ़ती थी,जबकि लड़के ने पढ़ाई छोड़ दी थी। मौत के असली कारण का अभी पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस स्वजनों समेत ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

प्रेम प्रसंग की चर्चा

लड़का लड़की के फांसी के फंदे पर शव मिलने की चर्चा पूरे गांव सहित आसपास के गांव में भी फैल गई। जिसे देखने ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं ग्रामीणों में लड़का लड़की के प्रेम प्रसंग की भी चर्चा की जा रही है। वहीं इस संबंध में अब तक पुलिस ने कुछ नहीं कहा है। पुलिस के अनुसार पूरी जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा किया जा सकता है। वहीं पुलिस के अनुसार मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा जिसके बाद शव स्वजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Back to top button