ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

PFI पर लगा हमले का आरोप; घर जाते समय की मारपीट; पूर्व CM दिग्विजय ने की निंदा

गुना: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जाकिर बागड़ी का बयान लेती पुलिस।गुना में मंगलवार को PFI के सदस्य की गिरफ्तारी के बाद देर रात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। अपने घर जाते समय उन पर 6-7 लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए, जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जा रही है। उधर पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इस हमले की निंदा की है।बता दें कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पुलिस टीम ने PFI के दो संदिग्धों को उठाया था। मंगलवा रको दिन भर इनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद एक संदिग्ध को छोड़ दिया जिक, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घोसी पुरा में रहने वाले मोहसिन कुरैशी को जेल भेजा गया है। बताया गया कि वह PFI का सक्रिय कार्यकर्ता है। इसके सबूत पुलिस को मिले हैं। ATS की निशानदेही पर पूरी कार्यवाई की गई है।जिलाध्यक्ष पर हमलागिरफ्तारी के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जाकिर बागड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। वह कर्नलगंज स्थित अपने घर जा रहे थे। अपनी गाड़ी रखकर ऊपर अपने घर जा रहे थे, तभी 6-7 बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमे वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले का आरोप PFI पर लगाया गया है। जाकिर बागड़ी ने बताया कि उन्होंने PFI के खिलाफ कुछ दिन पहले आवेदन दिया था। इसी वजह से उन पर हमला किया गया है। 7 लोगों ने मारपीट की है।कोतवाली में हुई FIRजाकिर बागड़ी से मारपीट के मेम्ले में कोतवाली में FIR की गई है। इसमे 4 नामजद और बाकी अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इमरान खान, इरफान, सोनू पठान और नफीस को आरोपी बनाया गया है। इनमे से तीन कर्नलगंज के ही रहने वाले हैं। बाकी आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। इन पर बलवा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आस-पास लगे CCTV भी खंगाल रही है।पूर्व CM ने की निंदाइस पूरी घटना पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से इस हमले की निंदा की। साथ ही PFI के हिंसक रवैये की भी उन्होंने निंदा की है। बुधवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “यह कतई स्वीकार नहीं है। PFI की हिंसक प्रवत्ति की हम निंदा करते हैं।”पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर हमले की निंदा की है।

Related Articles

Back to top button