ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या BJP नेता बोला- मुझे कोई अफसोस नहीं

शिवपुरी। कोलारस थाना के ग्राम देहरदा सड़क में वरिष्ठ भाजपा नेता ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। भाजपा नेता को शक था कि पत्नी का गांव के किसी युवक से अवैध संबंध था। आरोपित ने पत्नी को मारने के बाद कहा कि उसे इस बात का कोई अफसोस नहीं है। पुलिस ने आरोपित काे गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जनपद सदस्य महेंद्र सिंह रघुवंशी (65) ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात गला दबाकर पत्नी अलख कुमारी (40) की हत्या कर दी। हत्या करने के पीछे की वजह महेंद्र सिंह का पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसको लगता था अलख कुमारी का गांव के किसी युवक से अवैध संबंध था।

हत्या का कोई अफसोस नहीं

ग्रामीणों सूत्रों की मानें तो महेंद्र सिंह ने पत्नी की हत्या करने के बाद गांव में यह भी कहा कि उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है। पुलिस ने लाश जब्त कर पीएम करवा कर आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खाटू श्याम जाने के बाद बढ़ गया था विवाद

पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले महेंद्र सिंह रघुवंशी की पत्नी खाटू श्याम दर्शन करने गई थी। पत्नी के जाने के बाद उन्हें किसी से पता चला कि उनकी पत्नी गांव के एक युवक के साथ खाटू श्याम गई है। इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि महेंद्र ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

आरोपित को किया गिरफ्तार

हत्यारोपित को पत्नी पर संदेह था कि उसके गांव के किसी युवक से अवैध संबंध है। इसी संदेह के चलते आरोपित ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button