ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

नूंह में 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद, हिंसा को लेकर प्रशासन सख्त, पूरे जिले को किया गया सील

नूंहः जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा द्वारा निकाली जा रही बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई है। जिसके बाद जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके साथ पूरे जिले में इंटरनेट की सेवा बंद कर दी गई है। वहीं नूंह के साथ साथ हथीन में इंटरनेट बंद कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बृजमंडल यात्रा पर एक गुट ने पथराव कर दिया। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। घटनास्थल से गोली चलने, तोड़फोड़ व पथराव की सूचना सामने आ रही है। वहीं अब तक इस हिंसा में 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। हलाकि अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है।

हिंसा में पथराव व गोलीबारी में अब तक कुल 20 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। जिनमें तीन पुलिस के जवान भी शामिल हैं। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा में तीन, पुनहाना में एक, नूंह सीएचसी में आठ, तावडू सीएचसी में तीन, राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में 5 लोगों को चोट आने के बाद भर्ती किया गया है।

मौके पर पुलिस बल मौजूद है, इसके बावजूद भी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। गौरतलब है कि इस यात्रा को लेकर पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। यह यात्रा नूंह से निकलकर फिरोजपुर झिरका को जाने वाली थी।  इस यात्रा को ना निकालने का अल्टीमेटम भी दिया गया था। गौरतलब है की मोनू मनेसर ने एक दिन पहले फेसबुक लाइव में आकर यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। इसके बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस यात्रा को ना निकालने की बात कही जा रही थी।

दोनों तरफ से यहां हजारों लोगों का हुजूम है लेकिन मौके पर दो ही पुलिस की वैन मौजूद हैं। मौके पर बजरंग दल के बड़ी संख्या में वर्कर भी मौजूद हैं। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की भी आवाज सुनी गई है। यहां पर और अधिक संख्या में पुलिस फोर्स भेजी जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इस टकराव की शुरूआत कहा से हुई।

Related Articles

Back to top button