ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, कोर्ट ने पति-पत्नी सहित 3 लोगों को दी उम्रकैद की सजा।

ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के साइंस कॉलेज के पास से एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म की घटना हुई थी. इस मामले में कोर्ट ने पति-पत्नी सहित तीन लोगों को उम्र कैद की सजा से दंडित किया है. उन पर हजारों रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है. कोर्ट ने प्रतिकर राशि के रूप में पीड़ित लड़की को 5 लाख रुपए देने के निर्देश दिए हैं. इस मामले में दोषी केशु उर्फ राजा बुंदेला, उसकी पत्नी गोमती बुंदेला का भाई गिरवर सिंह सितंबर 2021 से जेल में बंद है. पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट ने 3 आरोपियों को करीब 12 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दंडित किया है. जानिए क्या है पूरा मामला: ग्वालियर जिला कोर्ट के शासकीय वकील धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि "18 अगस्त 2021 को दोपहर के वक्त पीड़ित लड़की साइंस कॉलेज परिसर में अपने घर के नजदीक खेल रही थी. जबकि उसकी मां पास में ही नहा रही थी. मौका देखकर गोमती बाई बच्ची से बात करने लगी और उसे बहला-फुसलाकर सड़क तक ले आई. पीछे से गोमती का पति केशु उर्फ राजा बुंदेला वहां आ गया और दोनों लोग लड़की के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गए. गोमती ने बच्ची का मुंह छुपाने के लिए उसके मुंह पर मास्क लगा दिया था, ताकि कोई उसे पहचान नहीं सके. यहां से पति-पत्नी उसे आगरा ले गए. दोषी पाए गए तीनों जेल में:स्टेशन के बाहर ही केशु बुंदेला ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद पति-पत्नी बच्ची को लेकर दिल्ली पहुंच गए. यहां गोमती का भाई गिरवर भी आ गया था. उसने भी नाबालिग लड़की के साथ कई मर्तबा दुष्कर्म किया. इसके बाद वह हरियाणा भी लड़की को लेकर गया. वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस मामले में झांसी रोड पुलिस ने अपहरण पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था. बाद में इसमें दुष्कर्म की धारा का इजाफा किया गया था. झांसी रोड पुलिस ने 2 सितंबर 2021 को लड़की के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उन्हें कोर्ट में पेश किया था. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था. अब विशेष न्यायालय ने इन तीनों को उम्र कैद की सजा से दंडित किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button