ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चार माह में नाबालिग को नहीं ढूंढ पाई पुलिस मां CM Shivraj से करेगीं शिकायत

पिपलियामंडी। नाबालिग बालिका के अपहरण और संदिग्ध आरोपित की जानकारी होने के बाद भी आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है। शिकायत को लगभग चार माह हो गए है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपित को पकड़ नहीं पाई । बच्ची की मां का आरोप है कि एसपी से भी शिकायत की गई है, लेकिन वहां से भी संतोषप्रद जवाब नहीं मिल रहा है। महिला ने सीएम हेल्प लाइन पर भी शिकायत दर्ज की है आरोप है कि पुलिस शिकायत वापस लेने के लिए महिला पर दबव बना रही है। महिला ने पिपलियामंडी आ रहे मुख्यमंत्री के समक्ष न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।

6 अप्रैल को हुआ था अपहरण

पिपलियामंडी फाटक मोहल्ला निवासी महिला ने पिपलिया थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 12 वर्षीय बच्ची का 6 अप्रैल 2023 को अपहरण हो गया था, बाद में पता चला कि उसे परदेशीपुरा में कुम्हार भट्टे के पास रहने वाला यश राजेश माली अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। महिला ने बताया कि पुलिस की उदासीनता के कारण करीब चार माह होने के है लेकिन अब तक मेरी बच्ची मुझे मिल नही पाई है। आरोपित भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। महिला ने आरोप लगाया कि मैंने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो पुलिस शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रही है।

लगातार कर हैं प्रयास

पिपलियामंडी थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव ने बताया बालिका का अपहरण करने वाले आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। कई बार इंदौर सहित अन्य जगह की लोकेशन मिलने पर दबिश दी गई है, लेकिन आरोपित हाथ नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button