ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रविवार को अमित शाह इंदौर में 50 हजार कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित सम्मेलन से चुनावी प्रचार होगा शुरू

इंदौर। रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह इंदौर में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। विधानसभा दो के कनकेश्वरी धाम होने वाले आयोजन से भाजपा अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। इसमें इंदौर संभाग के 9 जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम किया है।

कनकेश्वरी धाम में होने वाले संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इस सम्मेलन से भाजपा चुनावी प्रचार की शुरूआत करेगी। उन्होंने कहा कि संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचेंगे। इसमें अन्य जिलों से पोलिंग बूथ अध्यक्ष और इसके ऊपर के कार्यकर्ता को बुलाया है।

इंदौर जिले की 9 विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन स्थल के आसपास एक किमी हिस्से में ही पार्किंग व्यवस्था की है, जिससे लोगों को ज्यादा पैदल न चलना पड़े। विजयवर्गीय ने बताया कि शाह कर्नाटक से भोपाल आएंगे। यहां प्रेस कांफ्रेंस करेंगे इसके बाद इंदौर पहुंचेंगे। सम्मेलन में शामिल होने के बाद जानापाव जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर दो विशाल वाटरप्रुफ ड्रोन बनाए हैं।

संभाग के नेताओं के साथ करेंगे बैठक

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद अमित शाह होटल में संभाग में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। पहले यह जावरा कंपाउंड कार्यालय में होना थी, लेकिन बाद में इसका स्थान बदल कर होटल मैरियट किया है। इसमें शहर और जिले के अध्यक्षों के साथ मालवा-निमाड़ से प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। मालवा और निमाड़ की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button