ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

झाबुआ जिले में अब तक हो गई 52 प्रतिशत बारिश किसानो के चेहरे पर छाई खुशी

झाबुआ। वर्षाकाल अभी अपने आरंभिक दौर में ही है लेकिन सुखद स्थिति यह है कि झाबुआ जिले में 52 प्रतिशत वर्षा का आंकड़ा दर्ज हो चुका है। झाबुआ जिले में सामान्य रूप से 31 इंच होती है। इस वर्ष सामान्य वर्षा के मुकाबले अब तक 16 इंच वर्षा रिकार्ड हो गई है। झाबुआ केंद्र पर इंद्र देवता की सबसे अधिक मेहरबानी बनी हुई है। अब तक की सबसे अधिक वर्षा झाबुआ और उसके बाद रामा केंद्र पर दर्ज हुई है। सबसे पीछे रानापुर केंद्र बना हुआ है। अच्छी वर्षा से किसानों के चेहरे पर खुशी छाई हुई है।

वर्षा के मामले में इस बार बेहतर स्थिति है। पिछले वर्ष अब तक 36 प्रतिशत ही वर्षा अब तक रिकार्ड हो पाई थी। सभी केंद्रो पर एक जैसी वर्षा हो रही थी, लेकिन इस वर्ष मौसम के मिजाज एकदम बदले हुए हैं। हर केंद्र पर अच्छी वर्षा हो रही है और झाबुआ – रामा केंद्र पर अत्यंत ही बेहतर स्थिति है।

24 घंटों के हाल

– 56.2 मिमी वर्षा झाबुआ केंद्र पर

– 53.0 मिमी वर्षा रानापुर केंद्र पर

– 00.0 मिमी रामा,थांदला व पेटलावद में

– 11.0 मिमी मेघनगर में

– 20.0 मिमी कुल वर्षा जिले में

एक नजर में

– 24 जून को मानसन का आगमन

-1 लाख 89 हजार हेक्येयर खरीफ रकबा

– 1 लाख 71 हजार किसान परिवार

– 773.4 मिमी औसत वर्षा जिले की

– 402.6 मिमी वर्षा अब तक

– 279.3 मिमी वर्षा पिछले वर्ष अब तक

एक माह में बदला वातावरण

झाबुआ जिले में 35 दिन पहले तक वातावरण अलग था। सूखा पड़ा हुआ था। मानसून के आगमन को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। 24 जून को मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई। इसके बाद लगातार वर्षा होती रही। बोवनी भी फटाफट कर ली गई। जुलाई बीतते- बीतते खरीफ फसल पनप गई। किसान परिवारों में खुशी की लहर है, क्योंकि इस वर्ष संघर्ष जैसे हालात नही बने हैं।

संतोषजनक स्थिति में है

कृषि विभाग के उप संचालक नगीन रावत का कहना है कि खरीफ फसल फिलहाल संतोषजनक स्थिति में है।

Related Articles

Back to top button