ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मौसी की लड़की थी नरगिस शादी ने इनकार पर इरफान ने किए ताबड़तोड़ वार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन-दहाड़े हत्या का सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12.08 बजे सूचना मिली कि अरबिंदो कॉलेज के पास पार्क में एक लड़की की लाश मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि किसी लड़के ने उस पर रॉड से लगातार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

थोड़ी ही देर में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, लड़के ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। लड़की ने ठुकराया तो उसकी हत्या कर दी गई।

लड़की की उम्र 25 साल के आसपास है। वह अपने परिचित लड़के से पार्क आई थी। लड़की के परिजन को सूचना दे दी गई है। घटनाक्रम अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक का है।

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया, “घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। एक रॉड भी उसके शव के पास से मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button