ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति को चारपाई से बांधकर कुल्हाड़ी से किए 5 टुकड़े ।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद से एक चौंकाने वाला मामला आया है. यहां थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर में एक महिला ने अपने पति को चारपाई से बांधकर कुल्हाड़ी से काट डाला और शव को नहर में बहा दिया. मामले की जानकारी तब हुई जब बेटे ने पिता की गुमशुदगी रिपोर्ट गजरौला थाने में लिखाई. बेटे ने मां पर हत्या का शक जताया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि उसने हत्या कर शव को टुकड़ों में करके नहर में फेंक दिया है. अभी तक पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है. दरअसल, थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी सोमपाल के पिता रामपाल घर से गायब हो गए थे. दो दिन तक तलाशने के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो सोमपाल ने बुधवार की शाम गजरौला थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. बेटे ने अपनी मां पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए बताया कि वह 3 माह पूर्व प्रेमी के साथ चली गई थी. 20 दिन पहले ही वह घर वापस लौटी है. सोमपाल ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि मां ने पिता की हत्या की है. बेटे के शक की पुष्टि के लिए पुलिस ने सोमपाल की मां दुलारो देवी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. सख्ती से पूछताछ के बाद दुलारो देवी ने बताया कि उसका पति उसे परेशान करता था. जिसके बाद सोमवार की रात उसने अपने पति को चारपाई से बांध दिया और जमकर पिटाई की. कुल्हाड़ी सिर में लगने की वजह से रामपाल की मौत हो गई, जिसके बाद उसने शव के हाथ, पैर और धड़ काटकर एक बोरे में भरकर घर से 500 मीटर की दूरी पर निगोही ब्रांच नहर में फेंक दिया. पूछतछ में दुलारो ने अपने साथ एक और सहयोगी होने की बात बताई है. फिलहाल पुलिस रामपाल के शव की तलाश में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button