ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

गहलोत के हाथ से जाएगी CM की भी कुर्सी? पलटने लगे हैं विधायक, अब पायलट मंजूर 

सचिन पायलट ने अब अपने समर्थकों के अलावा दूसरे विधायकों से भी एक बार फिर से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। उन्हें लगता है कि अशोक गहलोत के खिलाफ कोई ऐक्शन होता है तो उन्हें मौका मिल सकता है।

गहलोत ने दिल्ली से आए सोनिया गांधी के दूतों की बुलाई बैठक में न पहुंचकर विधायकों की अलग मीटिंग कर शायद हदें पार कर दी हैं। एक तरफ सोनिया गांधी पर्यवेक्षकों की लिखित रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं, जिसके बाद ऐक्शन लिया जा सकता है। वहीं सचिन पायलट को इस पूरे घटनाक्रम में अपने लिए मौका दिख रहा है। सचिन पायलट ने अब अपने समर्थकों के अलावा दूसरे विधायकों से भी एक बार फिर से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। उन्हें लगता है कि अशोक गहलोत के खिलाफ कोई ऐक्शन होता है तो उन्हें मौका मिल सकता है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट अपने समर्थकों के अलावा भी दूसरे विधायकों से बात कर रहे हैं। यही नहीं वह अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि फिलहाल शांति बनाए रखें और हाईकमान के फैसले का इंतजार करें। यही नहीं सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट ने हाईकमान से भी कह दिया है कि यदि अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए उतरते हैं तो फिर उन्हें सीएम नहीं रहना चाहिए। यही नहीं पायलट ने विधायकों को एक साथ रखने की जिम्मेदारी भी गहलोत पर डाल दी है। पायलट का कहना है कि यह गहलोत का काम है कि वह विधायकों को साथ लेकर आएं।

इस बीच सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग करने वाले विधायकों ने फिर से एकजुटता दिखाना शुरू कर दिया है। पायलट समर्थक विधायक उनके घर पर जुटने लगे हैं। पायलट के घर पहुंचे विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा कि 2023 के चुनाव के लिहाज से हाईकमान संगठन और सरकार में बदलाव कर रहा है। हाईकमान को ही तय करना है कि राजस्थान में सीएम फेस कौन होगा। बता दें कि अशोक गहलोत के बागी तेवरों के चलते सोनिया गांधी खफा हैं और उन्होंने पर्यवेक्षकों से राजस्थान में हुए घटनाक्रम को लेकर लिखित रिपोर्ट मांगी है।

गहलोत के हाथ से जाएगी CM की भी कुर्सी? पलटने लगे हैं विधायक, अब पायलट मंजूर

राजस्थान की राजनीति में जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत ने हाल के दिनों तक जब जो दांव चला, सब उनके पक्ष में जाता रहा। लेकिन पायलट को रोकने के लिए इस बार जो पासा उन्होंने फेंका वह उलटा पड़ गया है।

राजस्थान की राजनीति में जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत ने हाल के दिनों तक जब जो दांव चला, सब उनके पक्ष में जाता रहा। लेकिन सचिन पायलट को रोकने के लिए इस बार जो पासा उन्होंने फेंका वह कामयाब नहीं होता दिख रहा है। उलटे गहलोत ही चौतरफा घिर गए हैं। एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाओं पर विराम लगता दिख रहा है तो दूसरी तरफ अब राजस्थान में भी उनकी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। हाईकमान का मूड भांपते हुए विधायकों ने पलटी मारना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में कई विधायक सामने आ चुके हैं, जिन्होंने खुलकर मीडिया के सामने कहा है कि पार्टी आलाकमान का हर फैसला उन्हें मंजूर है और पायलट को सीएम बनाए जाने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

Related Articles

Back to top button