ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खाकी ने फिर किया शर्मसार ! चोरी की रिपोर्ट लिखवाने आई 9 महीने की गर्भवती से की अभद्रता, वीडियो वायरल

रीवा: रीवा में एक बार खाकी ने शर्मसार कर देने वाला कांड कर दिया। जहां चोरी की रिपोर्ट लिखवाने आई 9 माह की प्रेग्नेंट महिला से पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। महिला द्वारा बनाए गए इस वीडियो में महिला अपने हक के लिए पुलिस वालों से लड़ रहीं है तो वही पुलिस वाले वर्दी का रौब दिखा कर महिला को डरा रहे हैं।

समान थाना अंतर्गत जनता कॉलेज के पास रहने वाली महिला साधना तिवारी ने बताया कि 26 जुलाई को उनके पति नए बस स्टैंड गए थे जहां से उनकी बाईक चोरी हो गई, जिसकी सूचना थाने को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज करीब दो बजे अंजान नंबर से फोन के माध्यम से सूचना मिली कि बाईक सिरमौर चौराहा स्थिति रामगोविन्द में खड़ी है। इस बात की सूचना उसने फौरन थाने पहुंचकर दी और पुलिस वालों को साथ चलने को कहा तो उन्होंने मना करते हुए कहा खुद चली जाओ। थाने में उस वक्त न थाना प्रभारी थे न मुंशी बताया गया वो शाम को 5 बजे तक मिलेंगे। शाम को थाने पहुंचने पर भी पुलिस वालों ने एफ आई आर नहीं लिखी। बल्कि वर्दी का रौब दिखाते हुए आरक्षक और मुंशी बदसलूकी कर रहे। कहते है तेरे पति को जेल में डाल देंगे।

वीडियो के अनुसार, इस दौरान आरक्षक अभय यादव ने महिला को जूता मारने की धमकी दी और हाथ मरोड़ कर धक्का देते हुए बोला कि जाओ तुम्हारी एफ आई आर नहीं लिखेंगे जो करना है कर लो। आपको बता दे कि महिला 9 माह की प्रेग्नेंट है और ऐसे हालातों में सरकार भी उन्हें 6 माह की छुट्टी देकर आराम करने को कहती है। स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कहते है कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करो उसके बावजूद भी महिलाओ को लेकर पुलिस कितनी संवेदनशील है यह देखा जा सकता है कि एक महिला जो प्रेग्नेंट है उसके साथ कैसा व्यौहार किया जा रहा है।

वही इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी उमेश प्रजापति ने कहा कि महिला के पति द्वारा अपने किसी साले को मोटर साइकल दिया था, लेकिन साले ने मोटर साइकल नहीं लौटाई और उसका फोन बंद था जिसके बाद यह थाने शिकायत लेकर आए थे लेकिन एफ आई आर करवाने से मना कर दिया था। आज वीडियो बनाने को लेकर स्टाफ के साथ कुछ कहा सुनी हुई है ये जांच का विषय है। जांच होने के बाद जैसे तथ्य सामने आयेंगे कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button