ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कॉलेज संचालक की बेटे की हत्या के आरोपित नगर निगम कर्मचारी ने लगाई जमानत याचिका

 ग्वालियर: कॉलेज संचालक प्रशांत परमार के बेटे अभय परमार के हत्याकांड के आरोपी नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर करन वर्मा और उसके 2 साथी गौरव और भानु ने हाईकोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर गुरुवार यानी आज सुनवाई होगी। बता दें की सभी आरोपितों ने मिलकर मृतक अभय परमार को अपनी गाड़ी में बिठाकर शहर से बाहर ले जाकर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया था।

यह था पूरा मामला

ग्वालियर के सिटी सेंटर सत्यम रेसिडेंसी निवासी प्रशांत सिंह परमार स्कूल-कॉलेज संचालक हैं। उनका बेटा 23 वर्षीय अभय सिंह परमार अचानक से लापता हो गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश की और उसकी कार नगर निगम कार्यालय के पास खड़ी मिली थी। जब परिजन को यह पता लगा तो वह विश्वविद्यालय थाना पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही नगर निगम कर्मचारी करन वर्मा पर संदेह जताया था। क्योंकि उसके बुलाने पर वह घर से निकला था। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि मामले में नगर निगम कर्मचारी करन वर्मा की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस ने उसी रात नगर निगम कर्मचारी को हिरासत में लिया और पूछताछ की थी। जब उससे पूछताछ की गई तो वह अभय की हत्या कर उसे झांसी में जलाकर फेंकने की बात बताई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में करन वर्मा और उसके दो साथी गौरव व भानु को भी गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Back to top button