ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या फिर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा। Kawardha News छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बुधवार को हत्या का मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या कर दी। इसके बाद खुद पति फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीटोला बदना का है। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। लेकिन, अभी तक हत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि मंगलवार की रात एक युवक अपनी पत्नी को मारकर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पुलिस टीम के द्वारा पहुंचकर जांच किया जा रहा है। मृतक का नाम राम सिंग मरावी पिता तिजऊ मरावी है। वहीं उसके पत्नी का नाम सरोज बाई मरावी है। इस वारदात की जानकारी अगले दिन परिजनों को हुई, जब कमरे से दोनों ही बाहर नहीं निकले। कमरे में झांकने पर परिवार वालों को दोनों ही मृत मिले। जिसकी जानकारी परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को लेकर मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लिया है। वहीं पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

पत्नी को पहले मारा

जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह जब घर के कमरे से दोनों पति-पत्नी नहीं निकले तो घर वाले जाकर देखा तो मृतक रामसिंह फंदे पर लटका था। पास में उसकी पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। परिजनों ने आसपास के पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सारी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। दोनों अपने घर में ठीक से रहा करते थे, लेकिन मंगलवार की रात ऐसा क्या हुआ कि पति ने अपने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरी घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। इनके परिजन भी बुधवार को गांव में पहुंच गए थे। देर शाम तक परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार किया है।

गांव में हत्या के बाद मचा हडकंप

इधर, गांव में हत्या की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। क्योंकि, यह क्षेत्र जिले का दूरस्थ व वनांचल में आता है। ग्रामीण अंचल में इस तरह की घटना कम होती है। लेकिन, एक ही घर में दो लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में हडकंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई थी। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले को लेकर पुलिस भी अलग-अलग एंगल से जांच कर रहीं है। शुरूआती जांच में यहीं सामने आ रहा है कि दोनों के बीच में कुछ विवाद हुआ होगा। इसके बाद पति ने पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौत होने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली होगी।

Related Articles

Back to top button