ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डर पैदा करके सरकार नहीं चलाई जा सकती। गैरभाजपा शासित राज्य में सरकार चलाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हमें सच्चाई की लड़ाई लड़नी है। अगर कोई गलत करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

सोमवार को दुर्ग जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किसी को बेवजह निशाना बनाने की शिकायत मिलेगी तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईडी, डीआरआई या आयकर विभागों से डरने की जरूरत नहीं है।

यदि आपको बेवजह निशाना बनाया जा रहा है तो छत्तीसगढ़ सरकार का मुखिया होने के नाते मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि आप राज्य के किसी भी थाने में संबंधित अधिकारियों (केंद्रीय एजेंसियों के) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर उथल-पुथल के बारे में पूछे जाने पर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और उम्मीद है कि इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button