ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MD-MS Admission in MP: एमडी-एमएस और एमडीएस में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 25 जुलाई से

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में एमडी-एमएस और एमडीएस में प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग मंगलवार (25 जुलाई) से शुरू होगी। इसमें सरकारी कालेजों की 1100 से अधिक एमडी-एमएस सीटों पर प्रवेश होंगे। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार पंजीयन 25 जुलाई से दो अगस्त तक होगा। रिक्त सीटों की अंतिम जानकारी एक अगस्त को जारी की जाएगी। पहले चरण का सीट आवंटन 11 अगस्त को होगा। अभ्यर्थी आवंटित सीटों पर 12 से 18 अगस्त के बीच प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। इसका कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

आज से फिर जमा होंगे लाडली लक्ष्मी योजना के आवेदन

भोपाल। मंगलवार से मप्र में लाडली बहना योजना का पोर्टल फिर से खोल दिया जाएगा। इसके बाद पात्र महिलाएं इसमें आवेदन कर सकेंगी। साथ ही इस बार ट्रैक्टर धारक परिवार की महिलाओं को भी योजना की पात्रता में शामिल किया है। यह बात संभागायुक्त माल सिंह ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो काफ्रेंसिंग के दौरान कही। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कुपोषित बच्चों के लिए गृह भेंट के अलावा जरूरतमंद बच्चों के लिए एनआरसी में शत प्रतिशत दाखिला करवाया जाए । बैठक में आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और उप कार्यकर्ता के पदों पर नियुक्ति की भी समीक्षा की गई ।

Related Articles

Back to top button