ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर के एमवाय अस्पताल में सालाना साढ़े नौ लाख मरीज पहुंच रहे इलाज करवाने

विनय यादव, इंदौर। मध्यभारत के सबसे बड़े महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल की जिम्मेदारी भी हर साल बढ़ रही है। संभाग सहित प्रदेशभर के साढ़े नौ लाख से अधिक मरीज यहां सालाना इलाज करवाने आते हैं। ओपीडी में भी हर माह 80 हजार से अधिक मरीज आते हैं।

यहां शिशु रोग, फिजियोथैरेपी, सर्जरी, बर्न यूनिट, कैंसर आदि विभागों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। जिन आधुनिक मशीनों से निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज होता हैं, वह यहां भी उपलब्ध है। इसके साथ ही एमटीएच, सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बन जाने से भी मरीजों को फायदा हो रहा हैं। साल 2022-23 में एमवाय अस्पताल में 9,71,614 मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचे। इनमें से 6,72,597 नए और 2,99,017 पुराने मरीज है। वहीं 1,78,093 मरीजों की जांच की गईं। अस्पताल अधीक्षक डा. पीएस ठाकुर के अनुसार, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button