ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तेंदूपत्ता संग्राहकों को देने के लिए नहीं मिले छाते अब दो सौ रुपये खाते में जमा कराएंगे

 भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ को प्रदेश के 15 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को देने के लिए बाजार में छाते नहीं मिले। हर परिवार को एक छाता दिया जाना है। कई कंपनियों से संपर्क किया गया पर कोई भी इतने कम समय पर इतने छाते देने की स्थिति में नहीं था।

अब निर्णय लिया गया है कि छाता खरीदने के लिए प्रत्येक हितग्राही परिवार के बैंक खाते में दो-दो सौ रुपये जमा कराए जाएंगे। बता दें चरण पादुका योजना-दो के अंतर्गत राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों को छाता, साड़ी, जूते-चप्पल और डेढ़ लीटर क्षमता की पानी की बोतल दी जानी है।

26 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली में यह सामग्री वितरित कर योजना का शुभारंभ करेंगे। चुनावी वर्ष में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के सदस्यों को साधने के लिए सरकार ने योजना का दूसरा चरण शुरू किया है।

राज्य लघु वनोपज संघ के अधिकारियों ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को छाता पहली बार दिया जा रहा है। पुरुषों को जूता और महिलाओं को चप्पल पहले भी दिया जाता रहा है। 15 लाख परिवारों में 21 लाख महिलाओं को दो-दो साड़ियां भी दी जाएंगी। बता दें कि इन परिवारों को पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान का फोटो लगा छाता बांटने की तैयारी थी।

Related Articles

Back to top button