ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आधी रात दोस्त को छोड़ने जा रहे युवक को चाकू से गोदा

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारे के पास शुक्रवार की रात को दोस्त को छोड़ने जा रहे एक युवक को रोककर दूसरे युवक ने चाकू से गोद दिया और भाग निकला। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

परिवार की मर्जी के अनुसार शादी की चर्चा चल रही है

माधवनगर हास्पिटल लाइन निवासी अभिषेक टारवानी पिता बलराम टारवानी 21 वर्ष तांगा स्टैंड में शूज की दुकान चलाता है। युवक की शादी की चर्चा क्षेत्र की एक युवती के साथ चल रही है। जिसको लेकर मोदी नामक एक युवक पहले भी अभिषेक को युवती के साथ सगाई न करने को लेकर धमका चुका था। अभिषेक ने उससे कहा था कि परिवार की मर्जी के अनुसार शादी की चर्चा चल रही है और वह इंकार नहीं कर सकता।

डर के चलते अभिषेक का दोस्त मौके से जान बचाकर भागा

शुक्रवार को अभिषेक का एक दोस्त घर आया था और रात को लगभग 12 बजे अभिषेक उसे उसके घर छोड़ने मोटर साइकिल से जा रहा था। जैसे ही दोनों बाबा माधवशाह गुरुद्वारे के पास पहुंचे, युवक मोदी ने उनको रोका और विवाद करने लगा। इस बीच उसने चाकू निकाली और अभिषेक पर वार करने शुरू कर दिए। डर के चलते अभिषेक का दोस्त मौके से जान बचाकर भागा।

युवक पर छह बार चाकू से वार करने के बाद आरोपित मौके से भाग निकला

युवक पर छह बार चाकू से वार करने के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। आसपास के लोग दौड़े और घायल के स्वजनों को सूचना दी। साथ ही उसे रात को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर रेफर किया गया था लेकिन स्वजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button