ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सरकारी अस्पतालों में अब नियुक्त होंगे सहायक प्रबंधक मरीज की सुरक्षा और संतुष्टि को देंगे प्राथमिकता

इंदौर। सरकारी अस्पतालों में अब सहायक प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर) नियुक्त किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इन मैनेजरों के पद को कॉडर कैटेगरी में डालने के बाद इनके काम को भी तय कर दिया है। ये सहायक प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर) ही अस्पताल की व्यवस्थाओं के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सहायक प्रबंधक के लिए जो जिम्मेदारियां तय की हैं, उसमें मरीज की सुरक्षा और संतुष्टि को प्राथमिकता दी है।

जानकारी अनुसार रोगी की शिकायत और उसका समाधान, अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, सभी अस्पताल परिसर में रोज विजिट करने, रख-रखाव और साफ-सफाई का जिम्मा रहेगा। विभागीय आदेश में कहा है कि शासन और उच्च अधिकारियों ने अस्पतालों का निरीक्षण किए जाने के पहले इंस्पेक्शन, क्वालिटी सर्टिफिकेट, कायाकल्प आदि क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम की तैयारियों में भी इन्हें लगना होगा।

सहायक प्रबंधक को करने होंगे ये काम

अस्पताल के लिए जरूरी लाइसेंस दिलाने के लिए भी सहायक प्रबंधक को काम करना होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि सहायक प्रबंधक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की अस्पताल प्रशासन शाखा के दायरे में काम करने की जिम्मेदारी रहेगी। इसमें सीएमएचओ, सिविल सर्जन सह मख्य अस्पताल अधीक्षक, आरएमओ, सिविल अस्पताल प्रभारी के निर्देशन में सौंपे गए कामों को इन्हें पूरा करना होगा। इन्हें अस्पताल में मौजूद सभी प्रकार की मशीनों, चिकित्सा उपकरणों, पलंग, कुर्सी टेबल का व्यवस्थित रखरखाव, मरम्मत के लिए सर्विस प्रोवाइडर से काम कराना और गैर मरम्मत योग्य उपकरणों का डेटा तैयार कर अस्पताल प्रभारी को सूचना देकर विनष्टीकरण कराना होगा।

Related Articles

Back to top button