ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अश्लील वीडियो फेसबुक पर प्रसारित करने वाला आरोपित गिरफ्तार नेशनल क्राइम ब्यूरो के जरिए मिली थी शिकायत

धमतरी। बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो फेसबुक पर प्रसारित करने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत पर आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। यह घटना भखारा क्षेत्र के गांव की है।

भखारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भखारा थाना को नेशनल क्राइम ब्यूरो के माध्यम से शिकायत मिली कि आरोपित रुपेंद्र कुमार ध्रुव 40 वर्ष ग्राम डोमा ने 29 अप्रैल 2022 को ग्राम रीवांगहन में उपस्थित रहकर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो फेसबुक पर प्रसारित किया था। इस पर थाना भखारा में शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपित के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर उसके मोबाइल एवं सीम को 21 जुलाई को साढ़े 10 बजे जब्त किया है।

आरोपित को पुलिस अधिकारी व जवानों ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपित को पकड़ने में थाना प्रभारी भखारा निरीक्षक शरद ताम्रकार, सउनि तुलसीराम मिथलेश, प्रधान आरक्षक दारा सिंह चंद्राकर, अजय गिरी गोस्वामी, नगर सैनिक नारायण डिंगरे का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टीम लाइन द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की जांच कार्रवाई के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button