ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विवाहित महिला से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करने लगा शारीरिक शोषण

भोपाल। कोलार इलाके में रहने वाली 29 वर्षीय महिला के साथ उसके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था, जिसे इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने की धमकी देकर वह दो साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। आखिरकार परेशान होकर महिला ने पति को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज करा दी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

कोलार पुलिस के मुताबिक आरोपित लोकेश महिला का परिचित है और रिश्तेदारी में भी लगता है। दो साल पहले महिला अपने एक रिश्तेदार की शादी में गई थी। वहां पर लोकेश भी आया था। यहां पर महिला से उसकी बातचीत हुई। इस दौरान युवक ने महिला के पति से महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिन बाद ही युवक महिला के घर पहुंच गया। चूंकि रिश्तेदार था, इसलिए वह रात में घर में ही रुक गया। अगले दिन सुबह महिला का पति नौकरी पर चला गया। घर पर महिला को अकेला पाकर आरोपित ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपित ने उसका वीडियो भी बना लिया और महिला को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वीडियो को वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। इस तरह वह महिला को ब्‍लैकमेल कर उसका लगातार शोषण करने लगा। तंग आकर महिला ने दस मामले में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button