ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कर्नाटक में जैन संत की हत्या के विरोध में उतरा जैन समाज, दिग्विजय सिंह बोले- हत्यारों को फांसी की सजा हो

ग्वालियर: जैन संत की कर्नाटक में हत्या के विरोध में ग्वालियर में आज जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर घटना के विरोध में धरना दिया। इस धरने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिहं भी पहुंचे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर फांसी देने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जैन समाज के लोगों की भावानाओं का सम्मान करने यहां आया हूं और निश्चित रूप से यह इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। वहीं गोविंद सिंह ने भी हत्यारों को फांसी और जैन संतों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।

कर्नाटक में जैन मुनि आचार्य काम कुमार की हत्या के विरोध में जैन समाज के धरने में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी शामिल हुए और उन्होने जैन संत के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की है। गोविंद सिंह ने कहा कि जैन संत के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे और जैन संतों की भी सुरक्षा अन्य संतों की तरह पुख्ता की जाए जिससे उनके साथ इस तरह की घटनाएं न हो सके।

जैन समाज के धरने पर पहुंचे प्रदेश के उर्जा मत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी घटना के जिम्मेवार लोगों पर कड़ी कार्रावई के साथ ही इस घटना के लिए कर्नाटक सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है उन्हें साधू संतों की रक्षा बढ़ानी चाहिए जिससे उनके साथ इस तरह की घटनाएं नहीं हो सकें और हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।

Related Articles

Back to top button