ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रेलर में टक्कर, 3 मौत, 20 घायल

नागौर के कोतवाली थाना इलाके के अठियासन के पास सोमवार देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बस में सवार श्रद्धालु बीकानेर जिले के नोखा तहसील से पहले रामदेवरा गए थे। दर्शन करने के लिए उसके बाद जुंजाला स्थित गोसाई मंदिर गए, वहां से लौटने समय हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस के अंदर से निकाला और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने वाहनों से कुछ घायलों को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहीं कुछ घायलों को पुलिस ने बस से बाहर निकाला।बस में कुल 35 श्रद्धालु बैठे थे। जिसमें से नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक घायल की बीकानेर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया।

Related Articles

Back to top button