ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP के शिवपुरी में दो युवकों को मैला खिलाने वाले पांच आरोपितों पर रासुका

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखाड़ी में गांव के पांच लोगों ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनका जुलूस निकाला और उन्हें मैला खिलाया। कलेक्टर ने मामले के पांच आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है।

उल्लेखनीय है कि 30 जून को ग्राम बरखाड़ी के अजमत उर्फ पप्पू खान पुत्र अल्लू शाह उम्र 48 साल, आरिफ खान पुत्र अजमत शाह उम्र 18 साल, इस्लाम खान पुत्र अल्लू शाह उम्र 43 साल, वकील खान पुत्र अल्लू खान उम्र 38 साल, शहीद खान पुत्र बजीर शाह उम्र 28 वर्ष ने गांव के दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनके चेहरे पर कालिख पोत कर जूतों की माला पहनाई व मैला खिलाकर उनका जुलूस निकाला।

पुलिस ने जब आरोपितों द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की विवेचना की तो आरोप निराधार निकले। इसके बाद पीड़ित युवकों की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम किया गया। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया ने कलेक्टर को पत्र लिख कर पांचों आरोपितों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के अंतर्गत कार्रवाई करने की अनुशंसा की। पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर से कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने आरोपितों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button