ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा व खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : गुरु रुद्रकुमार

मुंगेली। छत्तीसगढ़़ की पहली तिहार हरेली के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में पारंपरिक कृषि यंत्रों एवं औजारों की विधि-विधान से पूजा अर्चना की तथा गौमाता को हरा-चारा व फल खिलाकर बधाई दी।

उन्होंने लिलवाकापा की महिलाओं के दो टीमों के बीच कबड्डी खेल के लिए टास कराकर खेल का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के साथ बांटी, गिल्ली-डंडा, गेंड़ी, रस्साकसी सहित कई खेलों में हाथ भी आजमाया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपरा, पर्व और खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार सभी वर्ग के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू,नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने खेल के बारे में बताया। कलेक्टर राहुल देव ने भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, आदर्श कृषि उपज मण्डी के अध्यक्ष आत्मासिंह क्षत्रिय, रत्नावली कौशल, प्रभु मल्लाह, दुखुवाराम निर्मलकर, एजाज खोखर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, मुंगेली एसडीएम आकांक्षा शिक्षा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, सागर सिंह बैस, राकेश पात्रे, दुर्गा बघेल और बड़ी संख्या में खिलाड़ी व कोच उपस्थित थे। मंच संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक अशोक सोनी ने किया। वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button