ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

श्रावण की दूसरी सवारी में भक्तों को दो रूपों में दर्शन देंगे भगवान महाकाल

 उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से सोमवार को श्रावण मास में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी। महाकाल की दूसरी सवारी में भी बड़ी संख्‍या में भक्‍तों का सैलाब उमड़ने की उम्‍मीद है।

चंद्रमौलेश्वर और मनमहेश रूप में भक्तों को दर्शन देंगे

सवारी में भक्तों को भगवान महाकाल के दो रूपों में दर्शन होंगे। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर व हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।

शाम चार बजे होगी सवारी की शुरुआत

महाकाल मंदिर से शाम चार बजे शाही ठाठ-बाट के साथ सवारी शुरू होगी। निर्धारित मार्गों से होकर भगवान की पालकी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी।

सोमवती अमावस्‍या भी

यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी पुन: मंदिर के लिए रवाना होगी। सोमवार को सोमवती अमावस्या का महापर्व भी है। सुबह शिप्रा व सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में पर्व स्नान होगा।

अधिकारियों के अनुसार भगवान महाकाल की सवारी के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं के उज्‍जैन पहुंचने की संभावना को देखते हुए भी प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button