ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

रावनवाड़ी गांव में चल रहा था अवैध बूचड़खाना दो गिरफ्तार तीन फरार

बैतूल: नगर के समीप स्थित ग्राम रावनवाड़ी में अवैध रूप बूचड़खाने का संचालन किया जा रहा था। शनिवार रात में पुलिस ने खेत में बने मकान पर छापामार कार्रवाई की तो वहां पर एक गोवंशी का वध कर मांस के टुकड़े किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से अमीन अली और मुशर्रफ खान को गिरफ्तार कर औजार बरामद किए हैं। पुलिस के पहुंचने पर तीन आरोपित भागने में सफल हो गए।

पुलिस द्वारा रात में ही रामनगर क्षेत्र में अन्य आरोपितों की तलाश की। इस दौरान किसी विवाद की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में आसपास के थानों से पुलिस बल को बुला लिया गया था। पुलिस और प्रशासन की टीम ने रविवार दोपहर बाद आरोपित जावेद के खेत में स्थित मकान को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। इसके अलावा गांव में स्थित अमीन के मकान को भी बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम रावनवाड़ी में गोवध कर मांस का विक्रय करने के लिए ले जाने की सूचना विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिली थी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक गाय का वध कर उसके मांस के टुकड़े किए जा रहे थे। मौके पर गर्ग कालोनी निवासी अमीन अली और मुशर्रफ खान को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ करने पर अयूब खान, हाजिम खान और जावेद खान के भी इसमें शामिल होने का खुलासा हुआ है।

पुलिस के द्वारा आरोपिताें के खिलाफ धारा 295, 429 एवं गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गांव में स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए कोतवाली, गंज थाना, सारणी थाना और सांईखेड़ा थाने के बल को तैनात किया गया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गईं हैं और कई स्थानों पर दबिश दी गई है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित किए जाने की कड़ी निंदा की है। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आरोपितों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि गोवंशी का वध कर मांस बेचने का काम करने वालों के द्वारा रामनगर गर्ग कालोनी क्षेत्र में धमकाया जाता है। इस तरह के कृत्य को रोका नहीं गया तो संगठन के लोग सडक़ पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

-हिंदू संगठनों का प्रदर्शन आजनगर से सटे ग्राम रावनवाड़ी में अवैध रूप से बूचड़खाने का संचालन किए जाने की घटना को लेकर हिंदू संगठनों में बेहद नाराजगी है। विहिप और बजरंग दल के द्वारा आरोपितों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को नगर में प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन की ओर से बताया गया है कि सोमवार को 10.30 बजे शिवाजी चौक कोठीबाजार में सभी कार्यकर्ता और आम लोग एकत्र होंगे। यहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Related Articles

Back to top button