ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रहवासियों ने किया कीचड़ में स्नान तख्तियों से स्लोगन लिख जताया विरोध

भोपाल। शारदा विद्या मंदिर से प्रोस्पेरा कालोनी समेत पांच कालोनियों के रहवासी सीवेज के गंदे पानी से मुक्ति पाने के लिए परेशान है। उन्हाेंने गुरुवार को इस समस्या को उठाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। महिलाओं समेत बच्चे, पुरुष और बुजुर्गों ने कीचड़ में स्नान कर अनोखा विरोध जाहिर किया। इसके साथ ही स्लोगन से लिखी तख्तियों के साथ विरोध जताया।

पांच साल से सीवेज और किचड़ के रास्तों से हैं परेशान

बाग मुगालिया वार्ड नंबर 53 के रहवासी सुमित कोहले ने बताया कि इस क्षेत्र में पांच साल से सीवेज की समस्या है। साथ ही यहां सड़क का निर्माण भी नहीं कराया गया है। फरवरी में सीमेंट कांक्रीट रोड बनाने के लिए विधायक एवं क्षेत्रीय पार्षद द्वारा भूमि पूजन किया गया है। इसके साथ ही इसका बोर्ड भी लगा है लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया गया है।

ठेकेदार नहीं बना रहा सड़क

रहवासी डा. पुष्पेंद्र पाल ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण नहीं किया जा रहा है। न ही कुछ जानकारी दी जा रही है। सड़क भी नहीं बनी है। वर्षा के दौरान चारों ओर पानी बना भर रहता है। ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के चलते जनता कीचड़ से भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर है।

नहीं आती हैं स्कूल की बसें

इस रहवासी क्षेत्र में सड़क न होने से स्कूल की बस नहीं पहुंच पाती है। जिससे बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। सीवेज का पानी आस-पास भरा होने से गंदगी फैली रहती है।

Related Articles

Back to top button