मुख्य समाचार
मेरठ: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, 15 घायल।
मेरठ। मेरठ में कांवड़ ले जा रहे कांवड़ियों के ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हुआ. इस दर्दनाक हादसे में 6 की मौत हुई है और कई लोगों के झुलसने की खबर है. कांवड़ ले जा रहे कांवड़ियों के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 पहुंच गया है. वहीं 15 का ईलाज अभी भी जारी है। मरने वालों में दो सगे भाई थे। अभी भी 5 कावड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेरठ पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि थाना भावनपुर के अंतगर्त एक डीजे 11 केवी के तार से कुछ लोगों को करंट लगने की जानकारी मिली है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और लोगों का उपचार कराया जा रहा है


