ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आप विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता का निधन

पंजाब के भदौड़ के आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह का निधन हो गया है। वे डीएमसी लुधियाना में भर्ती थे। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भदौड़ विधानसभा सीट से हराकर चर्चा में आए आप विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह को गुरुवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। तब विधायक के ताया जगतार सिंह ने कहा कि दर्शन सिंह की अपने बड़े बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कारण उन्होंने जहरीला पदार्थ निगला है।
जिस समय दर्शन सिंह की तबीयत खराब हुई लाभ सिंह उगोके अपने बाकी साथी विधायकों के साथ चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में उन्होंने ट्वीट किया था कि उनके पिता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, हार्ट बीट कम होने से गुरुवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्होंने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया है। वहीं उगोके के बेहद करीबी गुरतेज सिंह ने बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है न कि उन्होंने कोई जहरीली चीज खाई है। सुबह के समय हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें वहां के निजी अस्पताल में ले जाया गया था जहां से उन्हें डीएमसी के हीरो हार्ट सेंटर में रेफर किया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button