ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पटवारी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया मौन जुलूस निकाला

संत हिरदाराम नगर। पटवारी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में राजधानी के छात्रों ने शनिवार को लालघाटी चौराहे पर अनूठा प्रदर्शन किया। हाथों में सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने मौन जुलूस निकाला।

छात्र-छात्राएं लालघाटी यंग क्लब के अध्यक्ष आनंद सबधानी की अगुवाई में एकत्रित हुए। विद्यार्थियों ने कहा किपटवारी परीक्षा निरस्त की जाए तथा बिना किसी शुल्क के फिर से परीक्षा कराई जाए। सबधानी ने कहा किपरीक्षा में बड़ी धांधली हुई है। एक ही कालेज के छात्रों के दर्जनों टापर घोषित करना युवाओं के साथ खिलवाड़ है। सबधानी ने कहा है कियह कालेज किन रसूखदारों का है यह सबको पता है, इसके पहले भी व्यापम घोटाला हुआ लेकिन सरकार ने व्यापम का नाम ही बदल दिया। नाम बदलने से घोटाला खत्म नहीं हुआ है। छात्राओं ने कहा कि युवा वर्ग को रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा लंबे समय तक तैयारी करते हैं, हजारों रूपये खर्च कर परीक्षा देते हैं लेकिन परीक्षा में ही धांधली हो जाती है। यह युवाओं के साथ खिलवाड़ है।

Related Articles

Back to top button