ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

स्थानकवासी जैन समाज के वर्षावास में धर्म ध्यान तप और आराधना में लीन श्रद्धालु बच्चे भी उत्साहपूर्वक हो रहे शामिल

भोपाल। स्थानकवासी जैन परंपरा के संत अणु शिष्य रत्न, हेमंत मुनि, अभय मुनि व गिरीश मुनि महाराज साहब पांच मासीय वर्षावास के लिए श्री महावीर जैन स्थानक भवन अरेरा कालोनी में विराजमान हैं। श्री वर्धमान स्थाकवासी जैन संघ, भोपाल का वर्षावास का कार्यक्रम गुरु भगवंतों के सान्‍निध्‍य में पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन प्रात: प्रवचन, दोपहर में धर्म चर्चा, शाम को प्रतिक्रमण, भजन तथा प्रश्नों के समाधान का लाभ भी सभी धर्मावलंबियों को लगातार मिल रहा है। बड़ों के अलावा बच्चे भी धार्मिक अनुष्‍ठानों में उत्‍साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।

अरिहंत बहु मंडल की सीमा जैन ने बताया कि अपने प्रवचनों से अभय मुनि, गिरीश मुनि और हेमंत मुनि अपनी कठोर चर्या से युवावर्ग को घर्म-आराधना और त्याग-तपस्या की निरंतर प्रेरणा दे रहे हैं। इसके तहत तीन उपवास, आठ उपवास, ग्यारह उपवास और पंद्रह उपवास के निराहार कठिन तप की साधना कई साधकों द्वारा नियमित की जा रही है। जैन समाज के उपवास तप में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच सिर्फ गरम पानी का सेवन ही किया जा सकता है और अन्य सभी आहार के साथ ही रात्रि भोजन भी निषेध रहता है।

वर्षावास के कार्यक्रमों की कड़ी में गुरु भगवंतों के पावन सान्‍निध्य में पांच से 16 आयुवर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए एक दिवसीय धर्म संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 बच्चों ने भाग लेकर धार्मिक एवं सामाजिक संस्कारों की शिक्षा ग्रहण की। इस शिविर का संचालन समाज की महिला शक्ति अरिहंत बहू मंडल की ओर से किया गया। सीमा जैन के अनुसार वर्षावास के आगामी कार्यक्रमों में समाज के युवाओं में धार्मिक जागृति के लिए शिविर के आयोजन की योजना है। इसके अलावा शहर के श्वेतांबर जैन मंदिर में भी अमी पूर्णा सहित अन्य तीन साध्वियों का वर्षाकाल हो रहा है। इसमें हर दिन साध्वियों के प्रवचन हो रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button