ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जिला अस्पताल में धरनास्थल पर शांति मोबाइल में गेम खेलकर नर्सों ने बिताया समय

शहडोल। नर्सों की हड़ताल का छठवां दिन गीत संगीत भजन और खेल में बीत रहा है।जहां मेडिकल कालेज की नर्सों ने कालेज परिसर में पंडाल लगाकर भजन कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ किया तो वहीं जिला अस्पताल की नर्सों ने अपने अपने मोबाइल पर गेम खेलकर अपना समय बिताया। उल्लेखनीय है कि इनकी यह हड़ताल 10 जुलाई से चल रही है और अब तक अलग अलग दिन विभिन्न तरीकों से इनके द्वारा अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई गई और सरकार का विरोध जताया गया।

छठवें दिन लगा लिया पंडाल

मेडिकल कालेज परिसर में हड़ताल के छठवें दिन नर्सेज एसोसिएशन की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन किया गया। जिला अध्यक्ष नर्सेज एसोसिएशन मेरिना दास का कहना था कि आज शनिवार का दिन हैं और यह दिन प्रभु श्रीहनुमान जी का दिन माना जाता है इसलिए हमने पंडाल लगाकर मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है ताकि प्रभु हनुमान जी प्रदेश सरकार के मुखिया को सदबुद्धि प्रदान करें ताकि प्रदेश के मुख्यमंत्री हमारी मांगें जो उचित हैं उनको पूरा कराने की पहल करें।

जिला अस्पताल की नर्सों ने खेल में बिताया समय

कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में भी हड़ताल चल रही है। यहं पर नर्सों ने शनिवार को शांत बैठकर अपना विराेध जताया। धरना स्थल पर नर्सों ने अपने मोबाइल पर गेम खेलकर समय बिताया। यहां धरना स्थल पर संगठन की ओर से रोड्रिक कुलदीप सिस्टर अगुवाई कर रही हैं। इनके साथ शैजला अलवर्ट, नीरजा शर्मा, जोन जोसेफ, नीलू साहू, अनामिका तिवारी, भारती सिंह, उषा पटेल, सीमा बानो, सरोजनी करायत,सरोज सिंह, श्वेता पांडेय सहित तकरीबन 120 नर्सों ने धरना दिया।

Related Articles

Back to top button