ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मेहरबान हो रहा मानसून फिर शुरू हुई रिमझिम वर्षा

जबलपुर। करीब 10 दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर मानसून मेहरबान हो रहा है। शनिवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे, करीब 10:30 बजते ही बादल गहराने लगे और रिमझिम वर्षा होने लगी। कहीं ज्यादा तो कम रिमझिम वर्षा से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से हलकान लोगों ने राहत की सांस ली है। सुबह से हो रही सावन की रिमझिम वर्षा का दौर रूक-रूक कर जारी रहेगा। 19 जुलाई के बाद एक बार फिर वर्षा का नया रूप देखने मिल सकता है।

सक्रिय हो रहीं मौसम प्रणालियां

मौसम विभाग के अनुसार मौसमी प्रणालियां एक बार फिर सक्रिय हो रही है इसके असर से आने वाले 24 घंटे बाद जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। फिलहाल शनिवार को बदले मौसम के मिजाज से गर्मी का असर कुछ कम है। विदित हो कि मानसून कमजोर होने से वर्षा की गतिविधियां भी थम गई थी। अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री के पार पहुंच गया है। अब ये संभावना जताई जा रही है कि तापमान में भी अब कुछ कमी आएगी।

जुलाई का आधा महीना बीता 13.5 इंच हुई वर्षा

मानसून की बेरूखी से जुलाई का महीना भी बिन वर्षा के गुजर रहा है। जुलाई माह का एक पखवाड़ा बीत गया है लेकिन वर्षा का अांकड़ा महज 13.5 इंच ही पहुंच पाया है। जबकि गत वर्ष आज के दिन तक 451.9 मिलीमीटर यानी कुल वर्षा 17.7 इंच हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button