ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

12वींं की छात्रा से छेड़छाड़ मनचले के खिलाफ दूसरी बार केस दर्ज कुछ दिन पहले जेल से छूटा था

भोपाल। शहर में शाहपुरा और कोलार थाना इलाके में 24 घंटों के दौरान किशोरियों से छेड़छाड़ के दो मामले सामने आए। इनमें एक मामले में मनचले के खिलाफ 12वीं की छात्रा की शिकायत पर दूसरी बार केस दर्ज किया गया है। इसके पहले इसी छात्रा की शिकायत पर मिसरोद थाना पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जेल से छूटने के बाद वह फिर छात्रा का पीछा करने लगा था।

शाहपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 12वीं की छात्रा है। सोमवार रात 11 बजे छात्रा ने मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि राहुल शर्मा नाम का युवक पिछले कई माह से उसे परेशान कर रहा है। घर से निकलते ही वह उसका पीछा करने लगता है। इसके पहले राहुल ने मिसरोद क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। मिसरोद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया था। उस मामले में वह जेल भी चला गया था। जेल से छूटने के बाद कुछ दिन तक तो राहुल का व्यवहार ठीक रहा। जून माह से वह फिर छात्रा को परेशान करने लगा। शुक्रवार रात को वह छात्रा की कालोनी में पहुंच गया और उसके पड़ोसियों से छात्रा के बारे में पूछताछ करने लगा। इस बात का पता चलने पर छात्रा, मां के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

9वीं की छात्रा पर रखता था बुरी नजर, गलत ढंग से छूने की कोशिश की

कोलार थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी 9वीं की छात्रा है। उसके घर के आसपास कुछ मकान बन रहे हैं। उनमें मजदूर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को शाम चार बजे छात्रा कोचिंग से पढ़कर पैदल घर लौट रही थी, तभी पिछले कई दिनों से किशोरी पर बुरी नजर रखने वाला मजदूर कल्लू ठाकुर किशोरी के पास पहुंचा और गलत ढंग से उसके हाथ को छूने की कोशिश की। किशोरी ने घटना के बारे में स्वजन को बताया। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। कोलार थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button