ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

घरों तक पहुंची आग की लपटें तो लोगों ने छतों से कूदकर बचाई जान

बुरहानपुर। शहर के गणपति थाना क्षेत्र के आलमगंज स्थित हनुमान साइजिंग फैक्ट्री में गुरुवार रात अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि इसकी लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगीं। घरों में मौजूद लोगों को तपिश का आभास हुआ तो उन्होंने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन लपटों के कारण फिर अंदर चले गए। यह आग उनके घरों तक पहुंचने की आशंका बढ़ गई थी। इसके चलते लोगों ने छतों से कूदकर अपनी जान बचाई। रात करीब नौ बजे सूचना मिलते ही गणपति थाना पुलिस और नगर निगम का अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा। फायर वाहन ने कई चक्कर लगाकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, फैक्ट्री से शुक्रवार सुबह भी धुआं उठ रहा था।

नगर निगम के अधिकारी राजेश मिश्रा ने बताया कि साइजिंग फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में तैयार कपड़ा रखा हुआ था, जिसके चलते आग तेजी से भड़की। इस पर काबू पाने के लिए नेपानगर व शाहपुर से भी फायर वाहन बुलाए गए थे। उचित समय पर यदि आग नहीं बुझाई जाती तो यह आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। क्षेत्र के रहवासियों ने साइजिंग फैक्ट्री को क्षेत्र से बाहर उद्योग नगर भेजने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे पहले भी इस फैक्ट्री में अग्निकांड और बायलर फटने की घटनाएं हो चुकी हैं। यह फैक्ट्री जगदीश लाड और रोहित पोद्दार की बताई गई है, लेकिन आग लगने के बावजूद वे सामने नहीं आए।

रातभर दूसरों के मकान में रहे

साइजिंग फैक्ट्री के पास रहने वाले शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि आसपास के घर इतने गर्म हो गए थे कि उनमें रहना मुश्किल हो गया था। इसके चलते आसपास के करीब 15 परिवार रातभर दूसरों के घरों में रहे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से वे इस फैक्ट्री को यहां से हटाने की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए सीएम हेल्पलाइन से लेकर कलेक्टर व उद्योग विभाग को भी शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक फैक्ट्री को रहवासी क्षेत्र से बाहर नहीं किया गया। यहीं के राजेश महाजन ने बताया कि मोहल्ले के लोग अब इस फैक्ट्री को दोबारा यहां चालू नहीं होने देंगे। इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा। उनका कहना था कि फैक्ट्री से हर वक्त लोगों को जान का खतरा बना रहता है।

Related Articles

Back to top button