ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उधार की रकम वापस लेने गया था, जिला अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार

दतिया: दतिया के बड़ोनी थाना अंतर्गत सोमवार रात उधार की रकम वापस लेने गए युवक को गोली मार दी। युवक को गोली मारने : के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।घायल सतेन्द्र यादव ने बताया कि वह उनाव रोड पर स्थित प्राक्षी होटल के पास दूध की दुकान चलाता है। उसने करीब 6 महीने पहले उनाव रोड निवासी प्रकाश कुशवाहा को मिठाई की दुकान खोलने के लिए 80 हज़ार रुपए दिए थे। प्रकाश कल देर शाम दुकान पर आया और बोला कि बड़ोनी चलो वहां मेरे मामा तुम्हें पैसे दे देंगे। इस पर सतेंद्र प्रकाश के साथ चला गया। रास्ते में बड़ोनी थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर और खोड़न के बीच रेलवे पुल के पास प्रकाश कुशवाहा ने बाथरूम करने की कह कर गाड़ी रोकी और इसी बीच किसी अज्ञात अरोपी ने फायर कर दिए। गोली सतेंद्र के पीछे सिर के नीचे लगी और दोनों अरोपी फ़रार हो गए।जख्मी हालत में पहुंचा थानेबड़ोनी पुलिस ने बताया कि युवक रात करीब 9 बजे लहूलुहान हो कर थाने पहुंचा और गोली लगने की बात कही। जिसके बाद उस तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। साथ ही युवक के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ एएस कुशवाहा ने बताया कि युवक के पीछे सिर के नीचे घाव है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में भर्ती किया है। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने पर ही गोली की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button