ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

इस बार चंदेरी में होगा सरकटे का आतंक स्त्री 2 की रिलीज डेट आई सामने

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हाॅरर काॅमेडी फिल्म ‘स्त्री’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट रही थी। दर्शकों के रिस्पाॅन्स को देखते हुए अब एक बार फिर स्त्री बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। दरअसल ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में स्त्री 2 के मेकर्स जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स ने इसकी जानकारी दी है। स्त्री 2 में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। ये सितारे स्त्री फिल्म में भी नजर आए थे। स्त्री 2 में इस बार अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है।

स्त्री 2 की शूटिंग हुई शुरू

जहां स्त्री के पहले पार्ट में ‘ओ स्त्री कल आना’ जैसे डायलॉग काफी फेमस हुए थे। वहीं इस बार ‘ओ स्त्री रक्षा करना’ जैसा डायलॉग सुनने को मिल रहा है। श्रद्धा कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए स्त्री 2 का शूटिंग की जानकारी दी है। श्रद्धा कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक। आ रही है वो, अगस्त 2024 को।’ रिलीज किए गए वीडियो के देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वे तरह-तरह के कमेंट्स कर फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं।

स्त्री 2 कब रिलीज होगी?

शेयर किए गए मोशन पोस्टर में देखा जा सकता है कि इस बार चंदेरी के हर घर के बाहर ओ स्त्री रक्षा करना लिखा गया है। स्त्री में चुड़ैल का कहर था, लेकिन इसके सीक्वल में सरकटे का आतंक देखने को मिलने वाला है। स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। पोस्टर शेयर करने के साथ कैप्शन में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि फिल्म अगस्त 2024 में रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले राजकुमार राव ने श्रद्धा कपूर के साथ स्त्री 2 के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वे दोनों अपने होठों पर उंगली रखे हुए नजर आ रहे थे। जिससे स्त्री 2 की शूटिंग शुरू होने का अंदाजा लगाया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button