ब्रेकिंग
गोवा के शिरगांव में भगदड़, 7 की मौत, 50 घायल: बिजली तार गिरने से हादसा, एक-दूसरे पर गिरे लोग; 20 की ... 10 रुपये का विवाद... गांव पहुंची बस तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर... संपत्ति विवाद में सगे भाई ने नवविवाहित छोटे भाई की दांतो से कांटी ऊंगली कटकर हुई अलग बचाने आऐ दूसरे ... मुरैना हॉप इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक हुआ विस्फोट फायरबिग्रेड ने बड़ी मशक्... मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे...
मध्यप्रदेश

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की लांचिंग में मप्र के उमरिया जिले के बेटे की अहम भूमिका मिल चुके हैं कई पुरस्कार

उमरिया। चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण के लिए बनाए गए लांच व्हीकल एलव्हीएम 3 के टीडी अनुसंधान और आज की सफलतम लांचिंग में उमरिया जिले के प्रियांशु मिश्रा की भी अहम भूमिका है। प्रियांशु मिश्रा इसरो में साइंटिस्ट एसएफ के पद पर पदस्थ हैं और उन्होंने इस पूरे अभियान में अहम भूमिका निभाई है। इस बात पर गर्वित प्रियांशु के पिता विनोद कुमार मिश्रा और माता प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि देश के इतने बड़े मिशन में चंदिया जैसे छोटे से कस्बे के बेटे ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

टीम में किया गया शामिल

चंद्रयान-2 के बाद जब चंद्रयान-3 की टीम में प्रियांशु मिश्रा को शामिल किया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रियांशु मिश्रा के हवाले से उनके पिता ने बताया कि प्रियांशु अपने इस मिशन को लेकर काफी उत्साहित थे और इस बार सफलता के लिए पूरे मन से जुटे हुए थे। विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके पुत्र प्रियांशु मिश्रा विक्रम साराभाई अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र तिरुवनंतपुरम केरल में एसएफ के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग से निभाया है।

हो चुके हैं सम्मानित

चंद्रयान 3 की सफल लांचिंग का हिस्सा रहे प्रियांशु मिश्रा अपने कार्यों के लिए पहले भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें वर्ष 2017 में यंग साइंटिस्ट मेरिट अवार्ड मिला। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्हें एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं संस्था में उन्हें ऐसी के पद से एसएफ के पद पर पदोन्नति भी मिली। यह सारे सम्मान उनके लिए गौरव की बात है।

कई मिशन का हिस्सा बने

विनोद मिश्रा ने बताया कि उनके पुत्र प्रियांशु मिश्रा पहले भी चंद्रयान 2 मिशन लांचिंग 2019, वनवेव उपग्रह लांचिंग 2023, चंद्रयान 3 लांचिंग 2023 का हिस्सा रह चुके हैं। भविष्य के दो मिशन में भी उनका नाम प्रस्तावित है। जिसमें आदित्य मिशन और गगनयान मिशन शामिल है। उमरिया जिले के छोटे से नगर चंदिया के रहने वाले प्रियांशु मिश्रा ने भोपाल से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई की जबकि देहरादून से बीटेक और रांची से एमटेक करने के बाद वर्ष 2009 में इसरो का हिस्सा बन गए।

Related Articles

Back to top button