ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एक सप्ताह से रिहायशी क्षेत्र की झाड़ियों में छिपा था चीतल लोगों की मदद से वन विभाग ने पकड़ा

 शहडोल। इस समय शहर व जिले के रिहायशी क्षेत्र में जंगली जानवरों का लगातार आना-जाना बना हुआ है। वन परीक्षेत्र शहडोल के बाणगंगा क्षेत्र में एक चीतल पिछले एक सप्ताह से डेरा जमाया हुए था, जिसे बुधवार की देर रात समाज सेवियों की मदद से वन विभाग पकड़कर ले गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम समाज सेवियों ने वन अमले को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन अमले ने चीतल को तलाशने का प्रयास कई घंटे किया और देर रात रिहायशी क्षेत्र में झाड़ियों में ही चीतल मिल गया।

जख्मी हालत में था चीतल

लोगों के अनुसार चीतल कई दिनों से मेन रोड के ठीक किनारे निर्माणाधीन मकान के बगल में झाड़ियों में छुपकर चहल कदमी कर रहा था। लोगों का कहना था कि चीतल के पैर में चोट लगी हुई है वह जख्मी हालत में है, जिसकी वजह से जंगल की ओर भाग नहीं पा रहा था। बुधवार की शाम वन परीक्षेत्र शहडोल के रेंजर सूचना के बाद रेस्क्यू करने तो मौके पर पहुंच गया, लेकिन वन अमले के पास कोई भी सुरक्षा के उपकरण मौजूद नहीं थे। जिसके बाद वन अमले की स्थिति देख स्थानीय लोगों ने अपने घरों से रोशनी के लिए टार्च उपलब्ध कराएं लेकिन वन अमला झाड़ियों में घुसने को भी तैयार नहीं था। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने सर्प पकड़ने वाले युवा मधु विश्वकर्मा बुलाया। उसने युवा शिव पांडे के साथ झाड़ियों में चीतल की तलास शुरु की। कड़ी मशक्कत के बाद चीतल को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग चीतल को अपने साथ ले गया। जानकारी अनुसार उसका इलाज कर वन विभाग चीतल को जंगल में छोड़ेगा।

Related Articles

Back to top button