ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बैंक आफ बड़ौदा के ग्राहकों पर दिल्ली से सलामी साइबर अटैक भोपाल में 45 लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

भोपाल। बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) के ग्राहकों के खाते से रुपये निकालने के लिए दिल्ली के चाणक्यपुरी, नेहरु प्लेस, पार्लियामेंट हाउस के पास बने एटीएम का इस्तेमाल किया गया है। साइबर हैकर्स ने डार्कवेब के जरिए ग्राहकों की निजी जानकारियां खरीदकर इस ठगी को अंजाम देने की शुरुआत की। साइबर क्राइम की दुनिया में इसे सलामी साइबर अटैक कहते हैं, जिसमें किसी बैंक के बहुत सारे ग्राहकों के खातों से छोटी छोटी राशि निकाल ली जाती है। बैंक के परेशान ग्राहकों में भोपाल के बाद सागर एवं इंदौर के ग्राहक भी शामिल हो चुके हैं। भोपाल में ऐसे ग्राहकों की संख्या 45 हो चुकी है, जिनके खातों से लगभग सात लाख रुपये निकल चुके हैं।

डीसीपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि दो दिन में भोपाल सायबर क्राइम पुलिस के पांच ईमेल का बैंक प्रबंधन ने अब तक जवाब नहीं दिया है।

क्लोनिंग नहीं हुई है, साइबर अटैक हुआ

मौखिक रूप से बैंक ने भोपाल पुलिस को बताया है कि हमारे एटीएम कार्ड में चिप लगी है, जिसकी क्लोनिंग करना मुमकिन नहीं है। अब पुलिस के लिए बड़ा सवाल ये है कि यदि कार्ड में चिप लगी है तो ओटीपी क्यों नहीं आया। यानी कस्टमर्स का डेटा चोरी हुआ है। ऐसे में साइबर पुलिस का मानना है कि यह बैंक पर साइबर अटैक है, लेकिन बैंक प्रबंधन इस मामले में जानकारी देने से इसलिए बच रहा है कि ग्राहक परेशान हो सकते हैं।

स्टेट साइबर सेल भी सक्रिय

जालसाजों का दायरा बढ़ता देख स्टेट साइबर सेल भी मामले की जांच में एक्शन में आ गया है। स्टेट साइबर ने भोपाल पुलिस से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी जा रही है। अब तक की जानकारी के आधार पर लगता है कि ये कोई राष्ट्रीय स्तर का गिरोह हो सकता है । इसलिए स्टेट सायबर सेल भी इस मामले की जांच में भोपाल पुलिस की मदद करेगी।

Related Articles

Back to top button