ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आनलाइन ठगी के रुपयों से सोना खरीद रहा जालसाज गिरफ्तार

 इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है जो धोखाधड़ी के रुपयों से सोना खरीद रहा था। पुलिस ने उसको बड़े ज्वेलरी शोरूम से गिरफ्तार किया है। पुलिस और साइबर एक्सपर्ट अब उसके बैंक खातों की जांच कर रही है।

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, आरोपित का नाम निकुंज पुत्र ओमप्रकाश शाह निवासी ग्रीनबैली कनाड़िया है। पुलिस के मुताबिक निकुंज सपना संगीता रोड़ स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम पर सोने के आभूषण खरीद रहा था। पुलिस और शोरूम कर्मचारी उस पर पूर्व से ही नजर रखे हुए थे।

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस के मुताबिक निकुंज दो लाख रुपये सोने की चेन खरीदने आया था। वह पूर्व में भी सोने के आभूषण खरीद चुका था। निकुंज आभूषणों के रुपये वाउचर के माध्यम से देता था। 28 जून को उसके द्वारा जो पैमेंट किया था उसको लेकर तमिलनाडु पुलिस विवेचना कर रही है। पुलिस विभाग द्वारा बताया था कि निकुंज ठगी के रुपयों से चेन लेकर गया है। 11 जुलाई को निकुंज पुन: सोना खरीदने आया। जैसे ही उसने लोगों द्वारा ठगे रुपयों से खरीदे वाउचर शोरूम को सौंपे कर्मचारियों ने पुलिस को खबर कर दी। टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

ऐसे होता है ठगी का खेल

पुलिस के मुताबिक आनलाइन फ्राड जैसे केवायसी अपडेट, कार्ड लिमिट बढ़ाने, आनलाइन ऋण, बैंक अफसर बन ठगी करने वाला गिरोह ग्राहकों से ऐंंठी रकम से गिफ्ट वाउचर खरीद लेते है। उन वाउचर से विभिन्न प्रकार की सामग्री खरीद ली जाती है। पकड़े गए आरोपित से इस संबंध में पूछताछ चल रही है। हो सकता है वह भी एक मोहरा हो। जब तक अंतिम कड़ी तक नहीं पहुंचा जाता कुछ भी कहना संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button