ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर किया दुष्कर्म आरोपित को आजीवन कारावास

इंदौर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी को विशेष न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने पीड़िता को 80 हजार रुपये प्रतिकर राशि के रूप में दिलाए जाने की अनुशंसा भी की।

घटना 29 अक्टूबर 2018 की है। नाबालिग के पिता ने जूनी इंदौर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कहीं चली गई है।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपित हरप्रसाद प्रजापति निवासी मुसाखेड़ी को गिरफ्तार किया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया।

जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) सुरेखा मिश्रा ने प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए आरोपित हरप्रसाद को आजीवन कारावास और आठ हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुशीला राठौर ने पैरवी की। न्यायालय ने पीड़िता को 80 हजार रुपए प्रतिकर राशि के रूप में दिलाए जाने की अनुशंसा भी की है।

Related Articles

Back to top button