ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जबलपुर में सामने आया कबाड़ी सिंडीकेट पुलिस के कबाड़ बेचने में धांधली के बाद लगाई रोक

जबलपुर। जबलपुर में शराब सिंडीकेट के बाद अब कबाड़ियों का सिंडीकेट सामने आया है। इस सिंडीकेट के जरिए पुलिस लाइंस में रखे कबाड़ को बेचने में धांधली उजागर होने के बाद इसकी नीलामी को रोक दिया गया है। दरअसल नीलामी में शामिल कुछ कबाड़ियों ने मिलकर सिंडीकेट बनाया और सस्ते में कबाड़ खरीदा। कबाड़ी ने खरीदे माल का सौदा भी दूसरी पार्टी से कर डाला। इस गड़बड़ी की जानकारी आला अफसरों को लगी, तो उन्होेने नीलामी पर रोक लगा दी। नए सिरे से कबाड़ को नीलाम किए जाने के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार इस धंधली में पुलिस लाइंस के कुछ अधिकारियों और जवानों की भूमिका भी संदिग्ध है। जिसकी जांच शुरू हो चुकी है।

पांच जुलाई को थी कबाड़ की नीलामी

ज्ञात हो कि पुलिस लाइंस में पांच जुलाई को कबाड़ की नीलामी थी। नीलामी में शामिल होने के लिए छोटी ओमती निवासी साकिब अली भी जा रहा था। लेकिन रास्ते में उसे कुछ बदमाशों ने रोका और नीलामी में जाने से रोका। दहशत में साकिब वहां से लौट आया। साकिब ने जब जानकारी जुटाई, तो पता चला कि पुलिस लाइंस में लगभग पांच लाख रुपये कीमत का स्क्रेप नीलाम किया जाना था। इस कबाड़ को खरीदने के लिए कुछ कबाडि़याें ने सिंडीकेट बनाया। केवल वे ही कबाड़ी पुलिस लाइंस पहुंचे। नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई, तो उक्त कबाडि़यों ने पांच लाख का कबाड़ महज दो लाख 56 हजार रुपये कीमत लगाकर खरीद लिया। इतना ही नहीं इस माल को कबाड़ियों ने उसी दिन नागपुर की एक पार्टी को बेच दिया।

शिकायत के बाद मामला दर्ज

साकिब ने गड़बड़ी से आला अफसरों को अवगत कराया। अफसरों ने जब जांच की तो गड़बड़ी उजागर हुई। जिस पर तत्काल नीलामी प्रक्रिया को रोक दिया। इधर साकिब की रिपोर्ट पर रास्ता रोककर उसे नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने से रोकने के लिए धमकाने वालों के खिलाफ ओमती थाना की पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button