ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जैन संत की हत्या पर समाज में गुस्सा अध्यक्ष बोले- सुरक्षा के लिए तुरंत उठाएं कड़े कदम

मंदसौर। सकल दिगंबर जैन सामाजिक कल्याण समिति ने दिगंबर जैन आचार्यश्री 108 कमल कुमार नंदी की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है। समिति ने कहा है कि जैन साधु-संतों तथा धार्मिक तीर्थ क्षेत्रों की रक्षा के लिए शासन ने कड़े कदम नहीं उठाए तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए सकल दिगंबर जैन समाज बाध्य होगा।

समाज के अध्यक्ष आदिशकुमार जैन ने कहा कि चिकोड़ी जिले में नंद पर्वत पर 15 वर्ष से प्रवास कर रहे गणधराचार्य श्री कुंकुसागरजी मसा के शिष्य आचार्यश्री 108 कमल कुमार नंदी का गुंडों ने अपहरण कर लिया था। पांच जुलाई को उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि उनके शरीर टुकड़े-टुकड़े कर इधर-उधर फेंक दिए हैं। पूरे प्रदेश की जैन समाज में इस घटना को लेकर रोष है। शासन जैन संतों और धार्मिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए तुरंत कड़े कदम उठाएं।

ये लोग रहे मौजूद

संरक्षक विजयकुमार गांधी, शांतिलाल बड़जात्या, डा. एसएम जैन, नंदकिशोर अग्रवाल, मुकेश सिंघई, संरक्षक राजकुमार बाकलीवाल, अजय बाकलीवाल, जयकुमार बड़जात्या, दीपक भुता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सतीश जैन, विजयेंद्र सेठी, अरविंद मेहता, आदिश जैन, दिनेश जैन कुंचड़ौद, सुरेश जैन, राजकुमार पाटनी, अनिल जैन, नरेंद्र जैन, अशोक जैन, सकल जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष राजमल गर्ग, महामंत्री गोपी अग्रवाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button