ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को साइकिल के बजाय साढ़े चार हजार रुपये मिलेंगे

भोपाल । मध्‍य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छठवीं से नौवीं कक्षा के चार लाख 60 हजार विद्यार्थियों को इस वर्ष साइकिल वितरण नहीं किया जाएगा। इस बार उनके खातों में साइकिल खरीदने के लिए राशि भेजी जाएगी। हर एक विद्यार्थी को साढ़े चार हजार रुपये दिए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने यह निर्णय विद्यार्थियों तक तत्काल राहत पहुंचाने के लिए किया है। ये व्यवस्था इसलिए बनाई गई है क्योंकि अक्सर टेंडर निकालने में, साइकिल देने वाले वेंडर का चयन करने से लेकर भौतिक रूप से साइकिलें आने और स्कूल भेजकर वितरण करने तक में सत्र लगभग बीत जाता था।

सरकार चाहती है कि विद्यार्थियों को तत्काल लाभ मिल जाए, इसलिए सीधे रुपये ट्रांसफर करने की योजना बनाई गई है। विभाग ने विद्यार्थियों की संख्या से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। साथ ही स्कूलों को 20 जुलाई तक प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश दे दिए हैं। साइकिल की राशि अगले माह तक दिए जाने की संभावना है। अगर किसी विद्यार्थी का खाता नहीं है तो उसके पालक के खाते में राशि भेजी जाएगी।

सीएम राइज स्कूल के 60 हजार विद्यार्थी कम हुए

इस वर्ष साइकिल पाने वाले लाभार्थी विद्यार्थी 60 हजार कम हो गए हैं, क्योंकि सीएम राइज स्कूलों के विद्यार्थियों को बस सुविधा दी जाएगी, इसलिए उन्हें साइकिल की राशि नहीं मिलेगी।

साइकिल का बिल जमा करना होगा

अभिभावकों से साइकिल का बिल जमा कराया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। वहीं विद्यार्थी चाहें तो और कुछ राशि मिलाकर अपने पसंद की साइकिल खरीद सकेंगे।

भोपाल जिले के करीब 900 विद्यार्थी शामिल

भोपाल जिले में करीब 900 विद्यार्थियों को साइकिल की राशि दी जाएगी। इसमें छठवीं में 1219 में से 435 और नौवीं में 2448 में से 495 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

इनका कहना है

इस बार साइकिल के बदले नकद राशि देने की योजना बनाई जा रही है। स्कूलों से विद्यार्थियों के प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले माह तक राशि मिलने की संभावना है।

केके द्विवेदी, संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय

Related Articles

Back to top button