ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विदिशा रायसेन सीहोर शिवपुरी और श्योपुर जिलों में भारी वर्षा की संभावना

भोपाल।प्रदेश के पांच जिलों में सोमवार को अति भारी वर्षा का अलर्ट है। अलर्ट वाली जगह में आठ इंच तक पानी गिरने की संभावना है। रविवार को प्रदेश 26 जिलों में वर्षा हुई।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पूरे प्रदेश में वर्षा की अच्छी स्थिति है। राजस्थान के जैसलमेर, शिवपुरी सीधी होते हुए ट्रफ लाइन गुजर रही है। राजस्थान के ऊपर भी सिस्टम एक्टिव है। इसके अलावा दोनों तरफ से नमी आ रही है। इस वजह से बारिश का दौर है।

पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा रीवा में 3.67 इंच वर्षा हुई। ग्वालियर में 2.92, सिवनी में 1.78, मंडला में 1.27, जबलपुर में 1.22, पचमढ़ी में 1.06 इंच पानी गिरा। शहडोल, नर्मदापुरम, सतना, सीधी, गुना, बैतूल, विदिशा, उज्जैन, अनूपपुर, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सीहोर, राजगढ़, सागर, रतलाम, रायसेन, इंदौर में भी बारिश का दौर चला।

मध्यप्रदेश अगले 24 घंटे में विदिशा, रायसेन, सीहोर, शिवपुरी और श्योपुरकलां मेंअति भारी वर्षा हो सकती है। यहां साढ़े 4 इंच से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

वही भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर में भारी वर्षा हो सकती है। ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी बरस सकता है।

Related Articles

Back to top button