ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भील समुदाय की चित्रकार संगीता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 10 जुलाई को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियां आयोजित हो रही हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत माह जुलाई के प्रादर्श के रूप में बैगा चक, डिंडोरी, मध्य प्रदेश के बैगा जनजाति समुदाय से संकलित पारंपरिक मांदर- एक पारंपरिक वाद्य यंत्र को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। इसे पूरे जुलाई माह सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार संगीता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 39वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई तक निरंतर रहेगी। चित्रों को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक निहारा जा सकता है।

मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से गौहर महल में शिल्प बाजार का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में शिल्पकार और बुनकर स्वयं उपस्थित होकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर रहे हैं। समय दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक है।

Related Articles

Back to top button